खेलों का महत्त्व
हमारे जीवन में खेलों का बहुत महत्त्व है । खेल-कूद हमारे जीवन को निपटान करते हैं । खेल हमारी ऊब को मिटाकरहमारा स्वस्थ मनोरंजन है। खेलों से हमारा व्यायाम होता है। इससे हमारे शरीर में ताजगी आती ये हमें जीवन में आगे बढ़तेरहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
हमारा जीवन एक खेल की भाँति ही है । जिस तरह जीवन में हार-जीत होती है, इसी तरह खेल में भी हार-जीत होती रहतीहै । खेल खेलने से हमें जीवन की असलियत का पता चल जाता है । खेल में मिली हार हमें कुछ न कुछ सिखा देती है ।खेल में मिली जीत हमें बताती है कि परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । खेल खेलने से हमारे अंदरटीम भावना का विकास होता है । हमें मिलकर काम करने की सीख मिलती है। खेल व्यक्ति के अंदर साहस, धैर्य औरस्फूर्ति जगाता है।